रामपुर
Rampur News: उत्तराखंड से लगने वाली सीमा रहेगी सील
रामपुर। स्वार विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड से लगने वाली सीमा सील रहेगी। जिले की सभी सीमाओं पर बैरियर लगाकर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि स्वार विधानसभा की सीमा उत्तराखंड के लगती है। उत्तराखंड से जो सीमा लगती है उसे सील कर दिया गया है।