रामपुर

Rampur News: तीन साल में सबसे गर्म रहा 23 मई का दिन, 41 पर पहुंचा पारा

Connect News 24

रामपुर। जेठ माह के तीसरे मंगल को आसमान से आग बरसी। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। चिलचिलाती धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। तीन साल बाद मई महीने में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। इससे पहले साल 2020 में 23 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

सुबह में ही चिलचिलाती धूप से ही उमस बढ़ने से लोग बेहाल हो उठे। नतीजन, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा दिखा। जो लोग सड़कों पर निकले, वे धूप से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहने नजर आए। सिर पर कैप और मुंह ढंकने के लिए अंगोछा आदि का सहारा लिया। दोपहर में एक बजे करीब गर्मी चरम पर थी तो लोगों के गले भी सूख गए। गला तर करने के लिए पानी पिया तो किसी ने शीतल पेय पदार्थों में जूस, कोल्डड्रिंक आदि पीकर राहत पाई। गौरतलब है कि मई महीने में मौसम उतार चढ़ाव भरा है। महीने के शुरू में बारिश होने से तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। मंगलवार को रिकॉर्ड 41 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ जो कि इस साल का सबसे गर्म दिन है। बीते वर्षों को देखें तो 2022 में मई में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था। 2021 में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा। साल 2020 में 23 मई अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button