रामपुर

Rampur News: घर में घुसकर मासूम छात्रा पर कुत्ते ने बोला हमला, गंभीर

Connect News 24

बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक पालतू कुत्ते ने पड़ोसी के घर में घुसकर छह साल की मासूम छात्रा को आधा दर्जन स्थानों पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खोदलपुर की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित माडल कॉलोनी निवासी सोनू कुमार के अनुसार उसकी छह वर्षीय पुत्री माही उर्फ छोटी नगर के एक स्कूल में एलकेजी में पढ़ती है। शनिवार की सुबह करीब 8:00 बजे माही अपने घर में स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान पड़ोसी युवक का एक पालतू कुत्ता उसके घर में घुस आया और उसके ऊपर आधा दर्जन स्थानों पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची को गंभीर रूप से लहुलूहान कर दिया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर उसकी मां गीता ने शोर-शराबा किया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह दौड़ा कर कुत्ते को भगाया। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर करने की बात कही। मगर चिकित्सक एक निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है। छात्रा के पिता ने कोतवाली में पड़ोसी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि युवक कुत्ते बेचने का कारोबार करता है, जिसके खतरनाक कुत्ते ने उसकी पुत्री को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button