Rampur News: स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करे सरकार ़हनीफ
भोट।भारतीय किसान यूनियन भानु की मासिक बैठक में किसानों ने डाक्टर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग की। इस दौरान किसानों ने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के विद्युत बिल माफ करने पर आभार जताते हुए जल्दी ही लखनऊ में धन्यवाद रैली आयोजित करने की भी घोषणा की।
बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन भानु की की मासिक र्बैठक क्षेत्र के संकरा गांव में आयोजित की गयी।मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के आग्रह पर प्रदेश सरकार ने किसानों के कृषि के विद्युत बिल माफ करने की घोषणा की है।प्रदेश सरकार के इस सराहनीय कदम पर प्रदेश के सभी किसान मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हैं और जल्दी ही लखनऊ में एक धन्यवाद रैली का आयेाजन किया जाएगा।इस दौरान किसानों ने डॉक्टर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करने की मांग करते हुए कहा कि देश के किसानों के हित में केन्द्र सरकार भी जल्दी ही इस पर अमल करेगी।इस दौरान किसान व मजदूरों का कर्जा माफ किये जाने की भी मांग की गयी।बैठक में किसान नेताओं ने नगर निकाय व उपचुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से कराने पर जिला प्रशासन को भी बधाई दी। मासिक पंचायत में पूर्व प्रधान हाजी अली हसन,महावीर सागर,रोशन लाल सागर,मुकेश पांडेय,मुकेश श्रीवास्तव,महेंद्र सागर,मुराद खान, साजिद खान,सैयद फाजिल मियां,इलियास अहमद,इकरार अली,मोहम्मद अली, अली अहमद,जाकिर वारसी,गुड्डू,मुनव्वर अली,झंडा सिंह,मुस्तकीम अहमद, अरशद अली,इरशाद अली,शाहिद अली आदि मौजूद रहे।