रामपुर

Rampur News: घर में घुसकर युवती की मांग भरने और दुष्कर्म करने वाला दूधिया गिरफ्तार

Connect News 24

रामपुर। परिजनों की अनुपस्थिति में घर में घुसकर युवती की मांग भरने और दुष्कर्म करने के आरोपी फईम को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। एसडीएम कोर्ट से आरोपी को जमानत मिल गई। वहीं पुलिस का कहना है कि युवती के पिता ने मामले को झूठा बताया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शनिवार को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सैफनी के मोहल्ला गुलाबनगर निवासी फईम उसके गांव में दूध देने आता था। दो माह पूर्व उसके परिजन घर पर नहीं थे तो एक दिन आरोपी घर में घुस आया और युवती की मांग में सिंदूर भर दिया। साथ ही उसके साथ फोटो भी खींच ली और दुष्कर्म किया।

युवती का आरोप है जब उसका रिश्ता किसी अन्य गांव के युवक से तय हो गया तो आरोपी ने उसके मंगेतर को मांग में सिंदूर भरा फोटो भेज दिया। मामला दो संप्रदायों का बीच का होने के कारण गांव में आक्रोश फैल गया। साथ ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी फईम को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई की। एसडीएम कोर्ट से आरोपी को जमानत भी मिल गई। दुष्कर्म के मामले में शांतिभंग की कार्रवाई से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैँ।

युवती के पिता ने पुलिस को पत्र देकर कहा है कि ऐसा कोई प्रकरण नहीं हुआ है। युवती कुछ लोगों के बहकावे में आकर झूठे आरोप लगा रही है। मांग भरने की बात भी झूठी है। उन्होंने कोई कार्रवाई न करने की बात कही है। – अतुल पांडेय, सीओ शाहबाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button