Rampur News: ट्रेन में सवार यात्री को हार्ट अटैक, मिलक में उतारकर कराया गया उपचार
मिलक (रामपुर) । बुधवार की रात लगभग 2:30 बजे मिलक स्टेशन मास्टर आशीष गंगवार को देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने सूचना दी। ट्रेन की एसी बोगी में सवार एक वृद्ध यात्री को हार्ट अटैक आया है। रेलवे विभाग के अधिकारियों की सूझबूझ से ट्रेन को मिलक स्टेशन पर रोका गया।
ट्रेन के एसी कोच संख्या ए वन की सीट संख्या 37 पर सवार 62 वर्षीय लखनऊ निवासी विद्या भूषण पांडे को स्टेशन पर उतारा गया। एंबुलेंस बुलाकर उन्हें नगर के सरकारी अस्पताल भेज दिया। ट्रेन को गंतव्य को रवाना कर दिया। नगर के सरकारी अस्पताल में वृद्ध यात्री के साथ बुजुर्ग महिला ने बताया कि बीमार यात्री उनके पति हैं। दोनों पति-पत्नी लखनऊ से अमरनाथ की यात्रा पर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें हार्ट अटैक आ गया। ट्रेन को रुकवा कर उनके पति को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने वृद्ध यात्री को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि रात 2:30 पर बरेली दिशा से रामपुर की ओर जा रही देहरादून- वाराणसी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने सूचना दी। ट्रेन की एसी बोगी में सवार एक वृद्ध यात्री को हार्टअटैक आया है। ट्रेन को नगर की स्टेशन पर रोका गया। जीआरपी पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस बुलवाकर बीमार यात्री को नगर के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान ट्रेन लगभग 12 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो गई।