Rampur News: सड़क कटान होने से बाधित हुआ मार्ग
रामपुर। खोद से थूनापुर को जाने वाली सड़क जोड़ रही पुलिया तेज बारिश के चलते कट गई। जिससे पानी भर गया। गांव से निकलने वाले लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो गयी। इस दौरान किसी ने साइकिल कंधे पर उठाई तो कोई तो कोई पानी में घुसकर पार पहुंचा। करीब एक दर्जन गांव इससे प्रभावित हो चुके हैं। इनके आवागमन का रास्ता पूरी तरह से खत्म हो चुका है। खोद से थूनापुर को निकलने के लिए एक पुलिया बनी हुई है। इस पुलिया से निकलने के बाद यह सीधे बिलासपुर हाइवे को निकलकर थाना भोट की तरफ निकलती है। इस पुलिया के बीच से ग्राम खंडिया, नगलिया आकिल, नगलागनेश, बगरोआ, सेनपुर, दरियागढ़, खोदपुरा, किशनपुर, ढक्का नगलिया, हरैटा आदि दर्जनों गांव हैं जो इस पुलिया से रोजाना निकलते हैं। यही से स्कूली बच्चे भी पुलिया पार कर स्कूलों को जाते हैं, लेकिन बारिश के तेज बहाव के चलते यह पुलिया कट गयी है। जिससे अब सड़क टूटने से चारों तरफ पानी बह रहा है। इस पानी से होकर यह लोग निकलने को मजबूर हो चुके हैं।
ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन
रामपुर। क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और पुलिया को शीघ्र बनवाए जाने की मांग भी की है।