बरेली

Bareilly News: सावन में पशु अवशेष फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Sun, 09 Jul 2023 01:53 AM IST

बरेली। सावन में पशु अवशेष फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। शहर से सटे बिथरी और बहेड़ी सर्किल के देवरनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले। हिंदू संगठनों की नाराजगी के बाद पुलिस ने अवशेष हटवाकर मामले दर्ज किए हैं।

बिथरी थाना क्षेत्र के फरीदापुर इनायत खां गांव के पास शनिवार दोपहर ग्रामीण ने देखा कि रोड किनारे गन्ने के खेत में पशुओं के अवशेष पड़े हैं। सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए। हंगामा किया तो एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। देवेंद्र पटेल ने आरोप लगाया कि गो तस्कर बिल्कुल बेखौफ हो गए हैं। सावन में भी संवेदनशील इलाके में पशु कटान कर अवशेष फेंके गए हैं। इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि मुकदमा लिख लिया गया है। थोड़ी देर बाद एसपी सिटी राहुल भाटी भी पहुंचे और लोगों से बात कर तथ्य जुटाए। उन्होंने बताया कि जहां अवशेष मिले हैं वहां पशु कटान का साक्ष्य नहीं मिला है।

देवरनिया में फिर मिले संरक्षित पशु के अवशेष, हंगामा

शनिवार को रिछा-जहानाबाद मार्ग किनारे बाग में पशुओं के अवशेष मिले। अवशेष को संरक्षित पशु का बताकर स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस अधिकारियों को भी ट्वीट किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर पशु अवशेष को दफन करा दिया। अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ बहेड़ी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि वह मौके पर गए थे। रिपोर्ट दर्ज कर पशु तस्करों की तलाश की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button