Bareilly News: स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर हुई मेहंदी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:52 AM IST

एवीवीपी की स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता
फरीदपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना की पूर्व संध्या पर शनिवार को श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एबीवीपी के पूर्व विभाग संगठन मंत्री संजय चौहान और प्रधानाचार्या दीपा काला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के नाते राष्ट्र के पुनर्निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि काॅलेज कैंपस में परिषद के कार्यकर्ता जाकर छात्रों को जोड़कर भारत के प्रति राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करते हैं। प्रतियोगिता में सोनम, उन्नति, काजल, रिया मिश्रा, कुमकुम, आकांक्षा, स्वालिया, गौरी, सरियम, निदा, शीतल सना आदि छात्राओं ने भाग लिया। विभाग संयोजक रचित शर्मा, सूरज मिश्रा, निमिष शंकधर, ऋषभ पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद



