Rampur News: सैफनी में दीवार फांदकर किसान के घर में घुसे चोर
रामपुर। सैफनी थाना क्षेत्र के बैरुआ गांव में किसान मुराद अली के घर की दीवार फांदकर घर में घुसे चोर ने सोने चांदी आभूषण व 20 लाख की नकदी समेत पांच का माल समेट ले गए।
पीड़ित मुराद अली ने बताया कि शुक्रवार देर रात अपने परिजनों के साथ घर के बरामदे में सो रहा था। जहां लगभग एक बजे किसान किसी काम से उठा था। उस दौरान कमरे का ताल टूटा पड़ा था। जब कमरे में जाकर देखा तो संदूक का सामान बिखरा पड़ा था। संदूक में रखे सोने चांदी के आभूषण बॉक्स खाली पड़े थे। जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। बताया कि चोरों ने कमरे में अलमारी के कवार्ड की दराज में रखे 20 हजार रुपये की नकदी तथा बक्से का ताला तोड़कर में उसमें रखें सोने के जेवर जिसमें दो गले के हार, चार अंगूठी, एक लॉकेट, एक जोड़ी झाले, एक नथ, और चांदी की दो जोड़ी पाजेब, एक हथफूल, दो जोड़ी बच्चों की पाजेब आदि चुरा ले गए। घटना के बाद शोर-शराबा हुआ। जिसे सुनकर गांव के अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस से मौके पर पहुंच गई। और मामले की जानकारी ली। घटना के बाद से परिवार वाले सदमे में है। थाना प्रभारी अमर पाल सिंह बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।