रामपुर

Rampur News: चोरों ने खंगाला सेवानिवृत्त बिजलीकर्मी का बंद मकान

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Tue, 28 Nov 2023 01:12 AM IST

बिलासपुर। नगर में एक सेवानिवृत्त विद्युत कर्मी के बंद मकान के कुछ अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ लिए। आरोप है कि चोर मकान से नगदी व घरेलू सामान चुराकर ले गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी महेंद्र कुमार सक्सेना के अनुसार वह विद्युत विभाग से सेवानिवृत हुए हैं। उन्होंने नगर के मोहल्ला शांति कॉलोनी में ही एक दूसरा मकान बनाया है। वह रविवार से अपने पुराने घर का सामान नए घर में शिफ्ट कर रहे हैं। मोहल्ला कायस्थान के पुराने मकान में ताला पड़ा हुआ था। सोमवार को वह लोग गंगा स्नान को गए हुए थे। शाम करीब चार बजे जब वापस लौटे तो देखा कि पुराने मकान के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने मोहल्ले के लोगों को बुलाया और घर में चोरी होने की बात कही। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोर घर में रखे करीब 6000 रुपये नगद, सोने व चांदी के जेवर व घरेलू सामान चुराकर ले गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है और मामले की जांच की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button