रामपुर

Rampur News: दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को जान से मारने की धमकी

Connect News 24

रामपुर। दहेज की खातिर एक विवाहिता को ससुरालियों ने जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।टांडा के ग्राम लोधीपुर नायक निवासी निशा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 20 मई 2023 को उसकी शादी शिवनगर सुल्तानपुर पट्टी निवासी आजम से हुई थी। शादी के बाद से ही उसके सुसराली दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे। दहेज में बोलरो कार और पांच लाख रुपये लेकर आने का दबाव बनाने लगे। 27 अक्तूबर की रात को भी उसके सुसराली पक्ष के लोगों ने उसके साथ दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट की।

अगले दिन जब मारपीट की बात सुनकर उसके पिता और भाई आए तो उनके सामने भी सुसरालियों ने मारपीट की और घर से निकाल दिया। जिसके बाद वो बाजपुर कोतवाली गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद वो मायके आ गई और रहने लगी। 30 अक्तूबर को उसके सुसराल पक्ष के लोग आए और दहेज की मांग और मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आजम, अकीला, ताहिर, रेहाना, याकूब, नासिर, दानिश, तौफीक आदि के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button