रामपुर

Rampur News: तीन इंजनों की सरकार और तेजी से कराएगी विकास ़औलख

Connect News 24

बिलासपुर। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश के निकाय चुनाव में अपना परचम लहराया है, जो जनता के विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि तीन इंजनों की सरकार तेजी के साथ पूरे प्रदेश का विकास कराएगी।

राज्यमंत्री शनिवार की शाम नगर की नवीन मंडी में निकाय चुनाव की मतगणना के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वार के उपचुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी की जीत समाजवादी पार्टी के लिए तगड़ा सबक है। उन्होंने आजम और अब्दुल्ला के बयानों को लेकर कहा कि किसी को भी इतनी बड़ी बात नहीं करनी चाहिए कि बाद में पूरे आवम के सामने अपनी बड़बोली बात के लिए झुकना पड़े। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं बिना भेदभाव के सबको मिली हैं और मिल रही हैं यही वजह रही कि पूरे प्रदेश के निकाय चुनाव में आवाम ने विश्वास के साथ भाजपा का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के चित्रक मित्तल चेयरमैन के रूप में नहीं बल्कि बिलासपुर का बेटा बनकर बिना भेदभाव के पूरे नगर के लोगों की सेवा करेंगे। नगर में हर अधूरे कार्य तेजी के साथ पूरे कराए जाएंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, मोहन लोधी, नगर अध्यक्ष चेतन परुथी, ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, अनिल मदान, प्रदीप मित्तल, अंशुल अग्रवाल, संजय ठुकराल, निवेदिता मित्तल, गुरकीरत सिंह औलख, सुनील गुप्ता, विनोद जैन, उपकार गोयल, हरवंश सिंह तनेजा, रविंद्र सिंह यादव रवि, हेमंत यादव, शमीम हसन, हरजीत सिंह, अमरीक सिंह चौहान, उत्तम सिंह, रणधीर सिंह, हरजिंदर सिंह, कुलदीप सिंह चीमा आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button