Rampur News: बिना पंजीकरण चल रहे थे तीन अस्पताल, सील
पटवाई-शाहबाद (रामपुर)।
स्वास्थ्य विभाग के झोलाछाप के नोडल अधिकारी डॉ. केके चहल ने पटवाई में तीन अस्पतालों पर छापेमार कार्रवाई की। तीनों अस्पताल बिना पंजीकरण के लिए चलते हुए मिले, जिस पर तीनों अस्पताल को सील कर दिया गया है।
सोमवार को डॉ. केके चहल ने पटवाई क्षेत्र के कई अस्पतालों में छापेमार कार्रवाई की। सबसे पहले वे पटवाई में स्थित सहारा हॉस्पिटल में पहुंचे और स्टाफ से अस्पताल के संचालन से संबंधित कागजात मांगे, लेकिन कोई कागजात नहीं दिखाने पर अस्पताल को सील कर दिया है। इसके बाद आशीर्वाद अस्पताल और कोमल हेल्थ क्लब अस्पताल का पंजीकरण नहीं मिलने पर दोनों अस्पतालों को भी सील कर दिया गया।
बताया गया कि आशीर्वाद का पंजीकरण 30 अप्रैल को एक्सपायर हो चुका था, उसे रिनूवल नहीं कराया गया था। इस पर तीनों अस्पतालों को सील कर दिया गया। डॉ. केके चहल ने बताया कि जहां पर भी बिना पंजीकरण के अस्पताल संचालित किया जा रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।