Rampur News: बिलासपुर के ट्रक चालक की गाजियाबाद में मौत
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फाजलपुर निवासी ट्रक चालक महेश कुमार यादव (38) की गाजियाबाद में अपने ही ट्रक की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। परिजनों ने उसके शव को घर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फाजलपुर निवासी महेश कुमार यादव बीते काफी समय से ट्रक चलाने का कार्य करते थे। परिजनों के अनुसार तीन दिन पूर्व वह नगर की एक प्लाइवुड फैक्ट्री से प्लाई लेकर गाजियाबाद के कवि नगर की लोहा मंडी गए थे। परिजनों का कहना है उन्हें बताया गया कि महेश ने माल भरा अपना ट्रक एक ढलान पर खड़ा कर दिया था। अचानक ट्रक ढलान पर आगे बढ़ने लगा तो लोगों के शोर-शराबा करने पर चालक ने ट्रक को अकेले ही रोकने का प्रयास किया। इस दौरान उसका एक पैर ट्रक के अगले पहिये के नीचे आ गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे गाजियाबाद की एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजन ट्रक चालक के शव को गांव ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया।