रामपुर

Rampur News: केमरी के ट्रक चालक समेत दो लोगों की राजस्थान में मौत

Connect News 24

केमरी। केमरी के ग्राम भटपुरा चक्रपान निवासी ट्रक चालक वीरेंद्र पाल 25 की राजस्थान के जैसलमेर हाईवे पर सड़क हादसे के दौरान मृत्यु हो गई। हादसे में ट्रक के क्लीनर दीपक 24 निवासी राजस्थान की भी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजन राजस्थान रवाना हो गए हैं।

केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरा चक्रपान निवासी वीरेंद्र पाल 25 पुत्र रामजीवन हरियाणा प्रदेश में रहकर ट्रक चलाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार वीरेंद्र पाल दो सप्ताह पूर्व गांव से हरियाणा ट्रक चलाने गया हुआ था। हरियाणा से वह माल लेकर राजस्थान गया हुआ था। शुक्रवार की रात राजस्थान के जैसलमेर जिले में हाईवे नंबर 11 पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें वीरेंद्र पाल और वीरेंद्र पाल के ट्रक पर क्लीनर का काम करने वाले दीपक 24 निवासी राजस्थान की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जैसलमेर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में कर घटना की सूचना केमरी पुलिस को शनिवार की सुबह फोन के जरिए दी। सूचना पाकर परिजन शव लेने के लिए राजस्थान रवाना हो गए हैं। केमरी थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों के वापस आने पर ही घटना की पूरी जानकारी हो सकेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button