रामपुर

Rampur News: राज्यपाल से सम्मानित रामपुर के दो मेधावी

Connect News 24

रामपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में रुहेलखंड विश्वविद्यालय में हुए दीक्षांत समारोह में जिले के दो मेधावी सम्मानित हुए हैं। राजकीय महिला पीजी कॉलेज की छात्रा निदा परवीन और मिलक के राम बहादुर डिग्री कॉलेज के छात्र दीपक गंगवार को राज्यपाल ने शुक्रवार को अपने हाथों से स्वर्ण पदक प्रदान किया।

सैदनगर के गांव नगलिया आकिल निवासी अनीस अहमद की बेटी निदा परवीन एमए की मनोविज्ञान की छात्रा हैं। उन्होंने एक हजार में से 696 अंक प्राप्त किए हैं। निदा बताती हैं कि वह मनोविज्ञान में प्रोफेसर बनना चाहती हैं। इसके लिए नेट की तैयारी कर रही है। निदा अपनी सफलता का श्रेय अपनी शिक्षिका डाॅ. सबिहा परवीन और डाॅ. सुनीता को देती हैं। इसके साथ ही अपने अभिभावकों को भी इसका श्रेय देती हैं।

कॉलेज की मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. सबिहा परवीन ने बताया निदा शुरुआत से ही मेधावी रही हैं। उन्होंने निदा की इस सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की है। निदा का अब काॅलेज स्तर पर भी सम्मान किया जाएगा। सैदनगर क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव निवासी निदा नियमित रूप से क्लास अटेंड करती रही है। दूसरी ओर मिलक के गांव सुनारखेड़ा निवासी छात्र दीपक गंगवार पुत्र गणेश देव ने बीएससी तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में 84.96 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, जिसको लेकर महाविद्यालय परिवार ने छात्र को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button