रामपुर

Rampur News: चाइनीज मांझे से दो साल के बच्चे की गर्दन कटी, 30 टांके लगे

Connect News 24

रामपुर। रक्षाबंधन के मौके पर पतंगबाजी के दौरान चाइनीज मांझे की चपेट में आकर पिता के साथ बाइक पर जा रहा दो साल का मुस्तफा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 30 टांके लगाए।रक्षाबंधन के मौके पर शहर से लेकर गांवों तक खूब पतंगबाजी की गई। चाइनीज मांझे से हुई पतंगबाजी एक मासूम को भारी पड़ गई। शहर के मुहल्ला चौकी कुंडा में इंदिरा स्कूल के पास रहने वाले फैसल कलीम अपने दो साल के बेटे मुस्तफा के साथ बाइक से जा रहे थे। नैनीताल रोड पर डालमिया अस्पताल के पास उसकी बाइक पर चाइनीज मांझा आकर गिर गया, जिससे बाइक पर बैठे दो साल के मुस्तफा की गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया। फैसल ने जब तक बाइक रोकी तब तक मांझे से बेटे की गर्दन पर लंबा जख्म हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में घायल बालक को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टर ने 30 टांके लगाए। उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button