रामपुर

Rampur News: डेंगू से दो युवकों की मौत

Connect News 24

रामपुर। डेंगू का कहर थम नहीं पा रहा है। मिलक और मसवासी में डेंगू से एक-एक युवक की मौत हो गई। दोनों को कई दिन से बुखार आ रहा था। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी।मसवासी के मोहल्ला चाऊपुरा निवासी धर्मपाल का परिवार रहता है। उसके 30 वर्षीय बेटे सुभाष मौर्य को बीते एक सप्ताह से अधिक समय से बुखार था। स्थानीय चिकित्सक से उपचार के बाद राहत न मिलने पर उत्तराखंड के निजी अस्पताल ले जाया गया। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। मंगलवार की शाम लगभग सात बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। युवक की नगर में ही डीजे एवं बिजली के उपकरणों की दुकान थी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेश चौधरी ने बताया कि मसवासी में डेंगू से मौत होने की कोई जानकारी नहीं है। बुधवार को टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।

दूसरी ओर मिलक कोतवाली क्षेत्र के अकौंदा का माझरा नरसिंहपुर निवासी 27 वर्षीय मुकेश कश्यप हरियाणा में फेरी लगाकर बर्तन बेचने का काम करता था। 10 दिन पूर्व वह घर आया हुआ था। तभी उसे बुखार आया। रठौंडा चौराहे पर एक डाॅक्टर से इलाज कराना शुरू कर दिया। शनिवार को उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की शाम चार बजे उसकी मौत हो गई। मुकेश की 6 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके पत्नी और चार वर्षीय बेटा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button