Shahjahanpur News: दस दिन में करीब पांच डिग्री सेल्सियस गिरा पारा
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:51 AM IST
शाहजहांपुर। तापमान में लगातार गिरावट के साथ सुबह और रात की ठंड शुरू हो गई है। पिछले 10 दिन में करीब पांच डिग्री पारा गिर गया।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम 30.2 और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। जबकि 10 दिन पहले 14 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। 10 दिनों के अंदर अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री और 4.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी।