Rampur News: अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
स्वार। केलाखेड़ा मार्ग पर रविवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया जिससे युवकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में हेलमेट और बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चुन्नावाला निवासी सोहनलाल का बेटा राजू(27) अपनी पत्नी के साथ पास के ही गांव गोविंदपुरा स्थित रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया था। वहां से रात लगभग साढ़े दस बजे वह अननी बाइक से घर के लिए निकले। बताते हैं कि केलाखेड़ा से वह जैसे ही गोविंदपुरा के अड्डे पर पहुंचे वैसे ही अचानक किसी अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को रौंदते हुए कुछ दूर तक खचेड़ा जिससे युवक बुरी तरह से क्षत विक्षत हुआ और तत्काल ही दम तोड़ दिया। हादसे में हेलमेट और बाइक भी चकनाचूर हो गई। कुद देर बाद उधर से रायपुर गांव निवासी एक राहगीर उधर से गुजरा तब युवक की शिनाख्त कर उसके परिजन को सूचना दी।
सूचना मिलने पर परिजन रोते-बिलखते आ गए।
जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस भी आ गई जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मचकर रह गया। पुलिस ने मृतक के पिता की ओर से अज्ञात वाहन स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।