Rampur News: चुनाव को लेकर यूपी और उत्तराखंड के अधिकारियों ने किया मंथन
रामपुर। निकाय और स्वार विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में यूपी और उत्तराखंड के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, अवैध शराब की तस्करी, असलाह तस्करी समेत अन्य बिंदुओं पर मंथन किया गया।
सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में निकाय चुनाव और स्वार विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के मद्देनजर अधिकारि यों को अलर्ट पर रहने के आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने दोनों राज्यों के बार्डर पर वाहनों की सघनता से चेकिंग के आदेश दिए। साथ ही चुनाव में अवैध शराब और असलाह तस्करी न हो इसके लिए आदेश दिए। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी मंथन किया गया। बैठक में एएसपी डा. संसार सिंह के साथ जनपद के अन्य अधिकारी मौजूद रहे, जबकि उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर से एसडीएम बाजपुर, एसपी नगर, एसपी अपराध, क्षेत्राधिकारी बाजपुर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


