Rampur News: हाईकोर्ट के आदेश पर फिर खुला वेयर हाउस, ईवीएम की हुई पड़ताल
रामपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एडीएम ने 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में स्वार-टांडा में प्रयोग की गई ईवीएम को वेयर हाउस से दोबारा निकलवाया गया। इसके बाद इसका सत्यापन करने के बाद दोबारा सील बंद कर दी । बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट ने इन ईवीएम का भौतिक सत्यापन करने के लिए आदेश दिए थे। इस पर सोमवार को वेयर हाऊस खोला गया था।
2017 में विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस के गठबंधन से सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम विधायकी के चुनाव के लिए स्वार विधानसभा क्षेत्र से खड़े हुए थे। जिसमें बसपा से नवेद मियां को उतारा गया था, लेकिन वह काफी अंतर से अब्दुल्ला आजम से हार चुके थे। इसके बाद नवेद मियां को जब जानकारी हुई कि अब्दुल्ला आजम की उम्र पूरी नहीं है। इस पर उस वक्त नवेद मियां ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी जिसमें कहा गया था कि अब्दुल्ला आजम की उम्र चुनाव के लायक नहीं थी फिर भी उनको लड़ाया गया था। यह फर्जी चुनाव लड़े हैं। इस पर 2019 में हाईकोर्ट ने फैसला करते हुए अब्दुल्ला आजम का निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया था। इसके बाद अब हाईकोर्ट ने उन ईवीएम का दोबारा संज्ञान लेते हुए आदेश दिया कि ईवीएम का भौतिक सत्यापन किया जाए। जिसमें कई बिंदुओं पर पड़ताल करने के लिए कहा था। इस सिलसिले में राज्य निर्वाचन आयोग के पास आदेश पहुंचा था, जिसको रामपुर में एडीएम हेम सिंह के पास आदेश की कॉपी आई थी जिसमें ईवीएम की पूरी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया। इस पर सोमवार को एडीएम हेम सिंह ने सुबह 10 बजे के करीब सहायक चकबंदी अधिकारी सुभाष कुमार के साथ पुलिस की मौजूदगी में वेयर हाउस खुलवाया। इसके बाद यहां पर रखी ईवीएम को देखा। जिसमें वेयर हाउस की सील खोले जाने के बाद गेट का कुछ हिस्सा दीमक से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद गेट की मरम्मत कराकर वेयर हाउस को दोबारा सील बंद कर दिया गया।