रामपुर

Rampur News: पूछताछ और दस्तावेज खंगालने में बीता पूरा दिन

Connect News 24

रामपुर। दिन निकलते ही आयकर विभाग की टीमों ने आजम खां के करीबी रहे ठेकेदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी। दिन भर आयकर विभाग के अफसर ठेकेदारों और उनके परिवार के सदस्यों से पूछताछ करते रहे और दस्तावेजों को खंगालते रहे। देर शाम तक ठेकेदारों के आवासों को सुरक्षाकर्मियों ने घेरे रखा। इस दौरान मोहल्ले के लोगों के साथ ही उनके समर्थक भी जुटे रहे। हालांकि, कुछ समय बाद मोहल्लेवालों ने दूरी बना ली। आयकर विभाग की टीमों ने शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे से ही कार्रवाई शुरू कर दी थी। अलग-अलग टीमें एसएसबी के जवानों को साथ लेकर पूर्व सभासद फरहत अली समेत अन्य ठेकेदारों के यहां छापा मारा। ठेकेदारों के यहां पर दिन भर टीम रही। यहां पर आयकर विभाग से जुड़ी टीमों के अफसर कभी बाहर जाते तो कभी घर में चले जाते। इस दौरान घरों के बाहर पुलिसबल तैनात रहा। हालांकि, छापे को लेकर किसी अफसर ने कोई बात नहीं की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button