रामपुर

Rampur News: पति को बंधक बनाकर पत्नी और नाबालिग बेटी से दुष्कर्म

Connect News 24

सैफनी (रामपुर)। सैफनी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तीन लोगों को बंधक बनाकर पत्नी और बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। हालांकि पूर्व में व्यक्ति ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला और उसकी बेटी का मेडिकल कराया है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि शनिवार देर रात तीन लोग घर में घुस गए। आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसके दो बच्चों को भी दूसरे कमरे में बंद कर दिया। मामले की सूचना पर एसपी अशोक कुमार शुक्ला और एएसपी संसार सिंह, सीओ केएन आनंद मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से पूछताछ की। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया है। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

पीड़ित ने पहले नकदी और मोबाइल चोरी होने की घटना पुलिस को बताई थी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी व बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। हालांकि घटना स्थल पर रामपुर एसपी अशोक कुमार समेत आला अधिकारी पहुंचे और परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए। पूछताछ के बाद पुलिस ने मुकदमे में ही सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा को तरमीम कर जांच में जुटी थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button