Rampur News: अब्दुल्ला आजम के पक्ष में गवाह ने दर्ज कराए ब्यान
रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में बृहस्पतिवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान उनके पक्ष में गवाह खालिद मियां ने अपने बयान दर्ज कराए। अभियोजन अधिकारी अमनाथ तिवारी ने गवाह से जिरह की, उनकी जिरह पूरी हो गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 मई को होगी।
भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने वर्ष 2019 में गंज थाने में अब्दुल्ला के दो-दो जन्म प्रमाण पत्र होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आजम खां, डॉ. तंजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। वर्तमान में तीनों जमानत पर चल रहे हैं। इस मामले की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट(मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। बृहस्पतिवार को अब्दुल्ला आजम के पक्ष में गवाह खालिद मियां ने अपने ब्यान दर्ज कराए। अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने गवाह से जिरह की उनकी जिरह पूरी हो गई है। साथ ही अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता ने कोर्ट में गवाह मोहम्मद नसीम को डिस्चार्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। अब्दुल्ला आजम के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने गवाह मोहम्मद नसीम को डिस्चार्ज कर दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 मई को होगी।