रामपुर

Rampur News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Connect News 24

बिलासपुर (रामपुर)। नेशनल हाईवे पर रविवार की देर रात किसी अज्ञात वाहन ने बहराइच निवासी मजदूर अक्षय लाल को रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

रविवार की रात करीब 11 बजे नैनीताल हाईवे स्थित मिलक मुंडी रोड के समीप एक करीब 30 वर्षीय युवक को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। पुलिस के अनुसार जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से युवक के शव को मौके से उठाकर देर रात करीब 11:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि युवक का शव हाईवे पर मिलक मंडी रोड के पास सड़क पर पड़ा हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर चला गया होगा। सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया की मृतक की जेब से मिले मोबाइल से पुलिस ने एक नंबर पर बात की तो उसने अपना नाम बुद्धिराम बताया और मृतक की पहचान बहराइच जनपद निवासी अक्षय लाल पुत्र बाबू के रूप में की। पुलिस ने बताया कि अक्षय यहां पर आकर मजदूरी करता था। मृतक के परिजन यहां पहुंच रहे हैं। वहीं, भोट पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button