रामपुर

Rampur Rain: तेज बारिश में तालाब बना रामपुर, घरों में घुसा पानी; नाव पर निकला युवक

Connect News 24

streets were flooded and youth was seen driving a boat during rampur rain

रामपुर में बारिश के बाद जलभराव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार की रात से जारी भारी बारिश के कारण शहर में कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। रामपुर शहर में सिविल लाइंस, आवास विकास, ज्वालानगर, शाहबाद गेट, पहाड़ी गेट और बिलासपुर गेट की तरफ गलियों में पानी भर गया। गलियों में भरा पानी लोगों के घरों में जा पहुंचा। इससे लोगों को परेशानी हुई। 

बारिश की वजह से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के बीच एक गली में हुए जलभराव के बीच एक युवक नाव चलाते हुए जा रहा है। नाव चलाते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो बिलासपुर गेट इलाके का बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में बेसिक विद्यालयों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही। सैदनगर इलाके में बारिश की वजह से जर्जर दीवार ढह गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button