Rampur Teej Mahotsav: तीज महोत्सव में जमकर थिरकीं महिलाएं, इशिता रस्तोगी को मिला क्वीन का खिताब
रामपुर लेडीज क्लब की ओर से शुक्रवार को होटल रेडियंस पार्क में तीज महोत्सव मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया। रंगारंग कार्यक्रमों में महिलाओं ने भाग लिया। सरप्राइज गेम, पंक्चुएलटी और नाच गान प्रस्तुत हुआ।
जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में तीज क्वीन का खिताब इशिता रस्तोगी को मिला। फर्स्ट रनर अप डॉ. आयुषी गुप्ता रहीं। दूसरी रनर अप स्वीटी रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रीती गुप्ता और प्रीती मित्तल उपस्थित रहीं।
इसके अलावा कन्वीनर मिनी अग्रवाल, शुशबू अग्रवाल, प्रेसिडेंट शीतू ग्रोवर, वाइस प्रेसिडेंट अंशिका जैन ने सभी को तीज पर्व की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर चेयरपर्सन वंदना सहगल, सुरभी, शिवांगी, अंकिता, श्वेता, रुचि मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों में भाग लिया। इसके अलावा डांस और सिगिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया। महिलाओं ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित करवाएं जाएंगे। जिससे महिलाएं अपनी प्रतिभा दिखा सकें।
रामपुर लेडीज क्लब के पदाधिकारियों के अलावा अन्य संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं ने भी इसमें प्रतिभाग किया।