रामपुर

Rampur: पत्नी बच्चे के साथ अचानक चली गई मायके, परेशान रहने लगा पति, कमरा बंद कर लगा ली फांसी

Connect News 24

Rampur: Wife went her parents house, husband started getting worried, locked room and hanged himself

रामपुर में जान गंवाने वाला अशरफ
– फोटो : संवाद

विस्तार


दढ़ियाल के ग्राम घोसीपुरा निवासी अशरफ (30) ने शनिवार रात अपने कमरे में ही छत के कुंडे में रस्सी से फंदे पर लटककर जान दे दी। उसकी पत्नी बच्चे को लेकर करीब डेढ़ साल पहले मायके चली गई थी। उसके बाद वापस नहीं आई। तभी से अशरफ परेशान रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

गांव निवासी अशरफ अली अपने पिता अफसर अली और भाइयों के साथ मिलकर खेती करता था। रविवार की सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसकी मां ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटका था। बेटे को लटका देख चीख-पुकार मचाई तो अन्य परिजन भी आ गए। परिजनों ने शव को नीचे उतारा।

सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों के अनुसार अशरफ की पत्नी डेढ़ साल पहले अपने सात साल के बेटे को लेकर मायके चली गई थी। उसके बाद से कभी वापस नहीं आई। इसके चलते अशरफ परेशान रहता था। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button