सनी देओल से है रणबीर कपूर को डर? ‘गदर 2’ के चलते ‘एनिमल’ की रिलीज की पोस्टपोन

Animal Release Date: फिल्म एनिमल रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म है. उनके फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच अब रणबीर के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर आई है. दरअसल उनकी फिल्म ‘एनिमल’ की रिलीज को दिसंबर के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है.

दरअसल खबरे हैं कि इस फिल्म के साथ सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार स्टारर ‘ओएमजी 2’ रिलीज होनी है. ऐसे में इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के सीक्वल के सामने रणबीर कपूर की फिल्म को भारी नुकसान होने की आशंका थी. जिसके चलते मेकर्स ने ये निर्णय लिया है.

अब कब रिलीज होगी फिल्म?
संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी ‘एनिमल’ अब 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी. इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की रिलीज डेट टलने की वजह इसके वीएफएक्स को बताया जा रहा है. जिसे लेकर अभी काफी काम किया जाना बाकी है. फिल्म के डायरेक्टर फिल्म में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. ऐसे में फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को बेहतरीन बनाने का प्रयास किया गया है. जिसपर काम अगस्त से पहले पूरा होने की गुंजाइश नहीं बताई जा रही है. ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. हालांकि खबरें ये भी हैं कि मेकर्स ने गदर 2 और ओएमजी 2 से क्लेश के चलते ये डिसीजन लिया है.

कई बड़ी फिल्में होनी हैं रिलीज
इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होनी है. जहां गदर 2, ओएमजी 2, इमरजेंसी और एनिमल जैसी फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टाररर फिल्म ‘टाइगर 3’ भी साल के आखिरी महीने में रिलीज होनी है. जिसमें शाहरुख खान का कैमियो भी नजर आने वाला है. वहीं राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘डंकी’ भी इस साल दिसंबर में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: Big Boss OTT 2: आकांक्षा-जद हदीद के Kiss को यूजर ने बताया लव जिहाद, देवोलीना ने दिया करारा जवाब, बोलीं- अगर आप हर बेकार चीज…