रामपुर

12 साल का किलर बोला: गाली दे रहा था छह साल का युग… इसलिए मार डाला; वारदात ने बिहार के अमरजीत की दिलाई याद

Connect News 24

12 year old boy killed a six year old innocent child Yug In Rampur

yug murder case
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के ज्वालानगर में शनिवार को सामने आई एक घटना ने बिहार के बेगूसराय के उस किलर की याद दिला दी, जिसने महज आठ साल की उम्र में एक के बाद एक कुल तीन कत्ल किए थे। मरने वालों में तीनों की उम्र एक साल से कम थी। रामपुर में सामने आई घटना में भी 12 साल के बच्चे ने अपने से आधी उम्र यानी छह साल के बच्चे की जान ले ली। यहां खेल-खेल में हुई कहासुनी के दौरान आपा खोए 12 साल के बालक ने छह वर्षीय युग की ईंट से सिर कुचलकर जान ले ली। वारदात के बाद घर की ओर भागते समय महिला कांस्टेबल नजर आई तो खुद युग के खून से लथपथ पड़े होने की जानकारी दी। शक के आधार पर पुलिस ने 12 वर्षीय बालक से पूछताछ की तो कुछ देर इधर-उधर की बात करने के बाद उसने जुर्म स्वीकार कर लिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button