मनोरंजन

रणबीर-रश्मिका ने हवा में किया प्यार, एनिमल का पहला गाना ‘हुआ मैं’ हुआ रिलीज

Connect News 24

Animal First Song Is Out: रणबीर कपूर  इन दिनों अपनी मचअवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था , जिसे दर्शकों की तरफ से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने को मिला था. वहीं फैंस के एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने फिल्म का पहला ‘हुआ मैं’ गाना रिलीज किया है. 

एनिमल का पहला गाना ‘हुआ मैं’ हुआ रिलीज
यह एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें  रणबीर-रश्मिका की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. का नाम  दोनों की लाजवाब केमेस्ट्री देखने को मिल रही है. गौरतलब है कि रणबीर और रश्मिका इस फिल्म के जरिए पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं.

गाने में दिखी लाजवाब केमिस्ट्री
गाने की शुरुआत दोनों के किसिंग सीन के होती है और इसके बाद दोनों के कई सारे लिपलॉक देखने को मिलेंगे. सॉन्ग में दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है. 

फिल्म की कहानी
‘एनिमल’ की कहानी एक परेशान बाप-बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंडरवर्ल्ड के खतरनाक बैकग्राउंड पर बेस्ड है. इस वजह से फिल्म का हीरो साइकोपैथ में बदल जाता है. फिल्म में एक बेटे का अपने पिता के प्रति जुनूनी प्यार भी दिखाया गया है. ‘एनिमल’ को संदीप रेड्डी वांगा द्वारा डायरेक्ट किया गया है. फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना ने अहम रोल निभाया है. ये फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.


वहीं रणबीर और रश्मिका के अलावा फिल्म में फिल्म में अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, बॉबी देओल और शक्ति कपूर भी नजर आएंगे. वहीं फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा.

ये भी पढ़े: Amitabh Bachchan Birthday: ‘रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह..’ ये हैं बिग बी के आइकॉनिक डायलॉग्स, लोगों को आज भी हैं जुबानी याद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button