धर्मांतरण के बाद मां-बेटी से दुष्कर्म: नौकरी का झांसा देकर विधवा को जाल में फंसाया, आरोपी अरशद गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं में नौकरी का झांसा देकर विवाहिता को जाल में फंसा कर उसका धर्म परिवर्तन कराया। इसके बाद आरोपी ने उसे हरियाणा ले जाकर दुष्कर्म किया। विवाहिता जब उसके चंगुल से छूट कर अपने घर लौटी तो आरोपी गुरुवार को उसके घर भी पहुंच गया। उसकी बेटी को अकेला पाकर चाकू के बल पर उसके साथ भी दुष्कर्म किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के दो घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस से दी तहरीर में बताया कि वह अनुसूचित जाति की है। उसके पति की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी। वह अपनी बेटी के भरण पोषण के लिए काम ढूंढ रही थी। उसकी मुलाकात जिला संभल के थाना गुन्नौर के मुहल्ला शेखान निवासी अरशद अली से हुई। अरशद ने बताया कि वह ठेकेदार है। उसे अच्छे वेतन पर नौकरी दिला देगा।
ये भी पढ़ें- भाभी पर आया देवर का दिल: घरवालों ने किया रिश्ते का विरोध तो उठाया ऐसा कदम, आफत में पड़ गई दोनों की जान