Schools

MP NHM में निकली 980 पद पर भर्ती, 20 अक्टूबर को खुलेगा एप्लीकेशन लिंक, ये है लास्ट डेट

Connect News 24

NHM MP CHO Recruitment 2023: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. यहां बहुत से पद पर भर्ती निकली है. अगर आपने एक खास विषय से पढ़ाई की है तो इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. ये वैकेंसी नेशनल हेल्थ मिशन ने निकाली हैं और इनके तहत 980 कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद भरे जाएंगे. ये भी जान लें कि ये नियुक्तियां डायरेक्ट और 6 महीने के सर्टिफिकेट इन कम्यूनिटी हेल्थ ट्रेनिंग प्रोग्राम के माध्यम से होंगी.

नोट करें जरूरी तारीखें

इन पद पर आवेदन अभी शुरू नहीं हुए हैं. एप्लीकेशन लिंक खुलेगा 20 अक्टूबर 2023 के दिन और इन वैकेंसी के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट है 16 नवंबर 2023. इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स एप्लीकेशन लिंक खुलने के बाद बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर सकते हैं.

क्या चाहिए होगी योग्यता

एमपी एनएचएम के सीएचओ पद पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने बीएससी (नर्सिंग), पोस्ट बीएससी (नर्सिंग), जीएनएम, बीएएमएस में से कोई डिग्री ली हो. एज लिमिट की बात करें तो आयु सीमा 21 से 40 साल तय की गई है.

वैकेंसी डिटेल

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 980 पद भरे जाएंगे. इनमें से 480 पद सर्टिफिकेट इन कम्यूनिटी हेल्थ ट्रेनिंग के हैं और 500 पद कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के हैं.

यहां से करें अप्लाई

ये भी जान लें कि इन पद पर आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे. ऐसा करने के लिए आपको एमपी एनएचएम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – nhmmp.gov.in. यहां से आप डिटेल भी पता कर सकते हैं.

कितनी मिलेगी सैलरी

एनएचएम एमपी सीएचओ पद की बेसिक सैलरी 28700 रुपये प्रति महीने है. इसके साथ ही हर महीने 15000 रुपये का इंसेंटिव भी दिया जाएगा. कुल मिलाकर कैंडिडेट को महीने के 43 हजार रुपये के आसपास सैलरी मिलेगी.

इन वैकेंसी की एक खास बात ये है कि आवेदन करने के लिए आपको किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा. यानी आप मुफ्त में अप्लाई कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: कैसे बनते हैं बिल्डिंग को सेकेंड्स में जमींदोज करने वाले ब्लास्टर 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button