Schools

मैनेजमेंट ट्रेनी और वेलफेयर ऑफिसर के पद पर होने जा रही भर्तियां, ऐसे होगा चयन

Connect News 24

BDL Recruitment 2023: भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके अनुसार संस्थान में जल्द ही कई पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए आधिकारिक साइट bdl-india.in पर जाएंगे. आवेदन करने की शुरुआत 21 अगस्त से होगी. वहीं, अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 सितम्बर रखी गई है.

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 45 पद भरे जाएंगे. जिनमें मैनेजमेंट ट्रेनी और वेलफेयर ऑफिसर के पद शामिल हैं. ये भर्ती अभियान इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, फाइनेंस और अन्य विभागों में खाली पड़े पद पर भर्ती के लिए चलाया जा रहा है. शैक्षिक योग्यता उम्र सीमा से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन की मदद ले सकते हैं.

BDL Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

इन पद पर उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा. परीक्षा दो घंटे की अवधि के लिए होगी और इसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्नों के दो भाग शामिल होंगे. भाग-I में संबंधित विषय/विषय पर 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे. भाग में सामान्य योग्यता पर 50 बहुविकल्पीय सवाल शामिल हैं.

BDL Recruitment 2023: इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा. अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक/आंतरिक स्थायी कर्मचारियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है. अभ्यर्थी शुल्क का भूटान एसबीआई ई-पे कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई आदि के माध्यम से कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

BDL Recruitment 2023: ये हैं जरूरी तारीखें

  • भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु होने की तारीख: 21 अगस्त 2023
  • भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म होने की तारीख: 20 सितम्बर 2023

यहां क्लिक कर चेक करें नोटिफिकेशन

यह भी पढ़ें- IIT Jobs 2023: आईआईटी रुड़की ने निकाली ग्रुप बी और सी के पद पर भर्तियां, डायरेक्ट लिंक के जरिए करें आवेदन

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button