Schools

UPPSC PCS 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 2 फरवरी तक भर दें फॉर्म, इस बार इतने पदों पर होगी भर्ती

Connect News 24

UPPSC PCS 2024 Registration Begins: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपर सबऑर्डिनेट सर्विसेस यानी पीसीएस परीक्षा 2024 का नोटिस जारी कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जो इस एग्जाम के तहत होने वाली ऑफिसर पद की भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हों, वे यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन कल यानी 1 जनवरी से शुरू हो गए हैं. इन पदों के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 2 फरवरी 2024 है. इस तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें.

इस वेबसाइट से भरें फॉर्म

यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन की इन भर्तियों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे. इसके लिए कैंडिडेट्स को इस वेबसाइट पर जाना होगा – uppsc.up.nic.in. यहीं से आप इन पदों का डिटेल भी पता कर सकते हैं. इस बार यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा के माध्यम से कुल 220 पदों पर भर्ती होगी.

नोट करें दूसरी जरूरी तारीखें

यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2024 के लिए आवेदन चल रहे हैं और लास्ट डेट 2 फरवरी है लेकिन फीस का पेमेंट करने की लास्ट डेट 29 जनवरी 2024 है. इसके साथ ही एप्लीकेशन में सुधार करने की लास्ट डेट 9 फरवरी 2024 है. परीक्षा तारीख अभी घोषित नहीं हुई है.

कौन कर सकता है अप्लाई

आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो. बाकी पद के मुताबिक संबंधित विषय में डिग्री भी होनी चाहिए. एज लिमिट 21 से 40 साल तय की गई है और आरक्षित श्रेणी को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

कैसे होगा सेलेक्शन

चयन तीन चरणों की परीक्षा पास करने के बाद होगा. सबसे पहले प्रिलिम्स फिर मेन्स और आखिर में इंटरव्यू का आयोजन होगा. तीनों चरण पास करने वाले कैंडिडेट की चयनित होंगे.

शुल्क कितना लगेगा

आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैडिडेट्स को 125 रुपये शुल्क देना होगा. एससी, एसटी और ईएसएम कैंडिडेट्स को 65 रुपये देने होंगे. पीएच कैटेगरी के लिए शुल्क 25 रुपये तक किया गया है.

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़ेें: नये साल में आयी सरकारी नौकरियों की भरमार, भरे जाएंगे 1 लाख से ज्यादा पद 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button