शाहजहाँपुर

राहत : चार दिन बाद जमा हो सके बिजली के बिल

Connect News 24

शाहजहांपुर। बिजली का बिल जमा करने वालों को चार दिन के बाद राहत मिल गई। शुक्रवार को बिलिंग काउंटर शुरू होने से लोगों ने अपने बिजली के बिल जमा किए।

सॉफ्टवेयर अपडेट करने के लिए सात अगस्त को बिल काउंटर बंद कर दिए गए थे। बिल सेंटर बंद होने से दूर-दराज से आने वालों को काफी परेशानी हो रही थी। हालांकि, निगम ने लोगों के मोबाइल नंबरों पर फोन कर सूचित कर दिया था। ऐसे में हर दिन जमा होने वाले लाखों रुपये के राजस्व का निगम को नुकसान हुआ। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button