रामपुर

Rampur News: ई-रिक्शा में मारी टक्कर, मासूम की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Sat, 12 Aug 2023 01:00 AM IST

धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में केमरी रोड पर एक छोटे हाथी ने बाजार जा रहे ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक दस वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रिक्शा चालक घायल हो गया। जबकि छोटा हाथी चालक मौके से फरार हो गया।

शहजादनगर थाना क्षेत्र के चौकी चमरोआ के बग्गी गांव के समीप शुक्रवार शाम क्षेत्र के ही बराखास गांव निवासी दस वर्षीय अशद पुत्र अकील अहमद पास के ही एक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। वह शुक्रवार को अपने पिता के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर पड़ोस के ही बग्गी गांव स्थित साप्ताहिक बाजार में बाजार करने जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार छोटा हाथी चालक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी। कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर रोड किनारे खाई में जाकर पलट गया। इस दौरान हादसे में ई-रिक्शा चालक व मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर आनन- फानन में घटनास्थल की और दौड़े राहगीरों ने देखा तब तक अशद की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं छोटा हाथी को भी कब्जे में ले लिया है। मासूम की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। शहजादनगर थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button