Rampur News: ग्रामीणों ने भोट बिजलीघर में किया प्रदर्शन
भोट (रामपुर)। दो दिन से बिजली नहीं आने से परेशान ग्रामीण शुक्रवार की रात में ही बिजलीघर पहुंचे और विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कराने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे।
दो दिन से बिजली नहीं आने से परेशान ग्रामीणों ने भोट बिजलीघर का घेराव कर बिजली विभाग के आधिकारियों पर जानबूझकर क्षेत्र में विद्युत सुचारू रूप से चालू न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा की पीलाखार नदी में जलस्तर बढ़ जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बंद की गई थी लेकिन बाढ़ का पानी कई फिट कम होने के बाद भी विद्युत आपूर्ति को चालू नहीं किया गया। भोट बिजलीघर पर सनकरा, मनकरा, अशोकपुर , पेमपुर, थूनापुर, किसरोल, कजराही, आदि गांवों ने ग्रामीण बिजलीघर पहुंच गए और बिजली सुचारू करने की मांग करने लगे। काफी समय तक किसी भी अधिकारी से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीण निराश होकर अपने अपने घर चले गए। इस दौरान मोहम्मद तालिब , अली नाजिम अली, नवाब, रियाज़ प्रधान, राजीव चौहान, सबदर, शहेदीन अंसारी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।