बरेली

राहत की खबर: बरेली से दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई का हवाई सफर हुआ सस्ता; जानिए नए रेट

Connect News 24

bareilly to delhi Bangalore Mumbai flight fare goes down cheapest

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : PTI

विस्तार

बरेली से बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और जयपुर के हवाई सफर के लिए ज्यादा किराया अदा कर रहे लोगों को अब राहत मिली है। छुट्टियां खत्म होने के बाद एयर ट्रैफिक 100 से घटकर अब 60 फीसदी जा पहुंचा है। लिहाजा, रिक्त सीटों पर किराया सामान्य स्तर पर आ गया है।

एयरलाइंस के प्रतिनिधि साकेत के मुताबिक 20 मई से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हुई थीं। लोगों ने टूर प्लान कर रखे थे। इसमें दक्षिण, पश्चिम और उत्तर के धार्मिक स्थलों की बुकिंग ज्यादा रही। एडवांस बुकिंग ही 90 फीसदी से ज्यादा होने पर शेष सीटों पर तत्काल बुकिंग के लिए एअरलाइंस के नियमानुसार किराया तीन-चार गुना तक बढ़ गया था। मुंबई के लिए 15 हजार, बेंगलुरु के 20 हजार, जयपुर के 8 हजार और दिल्ली का सफर भी डेढ़ गुना महंगा हो गया था।

ये भी पढ़ें- मैं खान हूं, मुसलमान हूं…आतंकी नहीं: यूट्यूब पर है किंग तौहीद खान के नाम से चैनल, मिले ये वीडियो, अफसर हैरान

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button