Rampur News: जितेंद्र कांड में तीसरे दिन भी दर्ज नहीं हो सकी रिपोर्ट
सैदनगर। क्षेत्रके सींगन खेड़ा का मझरा करामत नगर में 12 वर्षीय जितेंद्र के शव का पोस्टमार्टम होगया। रिपोर्ट में मौत का कारण गले में फंदे के कारण दम घुटने से होना बताया गया है, लेकिन मृतक के परिजन यह हत्या होने की बात पर अडिग हैं। रविवार को परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे जहां उन्हें कल आने की बात कहते हुए वापस भेज दिया गया।
शनिवार के दिन पीड़ित परिवार जितेंद्र के पोस्टमार्टम कराने और अंतिम संस्कार में लगा रहा। इसके चलते वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने नहीं पहुंच पाए थे। रविवार को मृतक के परिजन गांव के प्रधान के पिता समेत आठ-दस ग्रामीणों को लेकर थाने पहुंचा था। यहां उन्होंने बच्चे की हत्या होने की बात दोहराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार के लोगों से संतोष जनक बात की और बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अस्पष्ट है। वह साफ रिपोर्ट मंगाने का प्रयास कर रहे हैं। यह बात कहते हुए परिजन से सोमवार के दिन आने को कहा। इसके चलते वह घर लौट आए।
उल्लेखनीय है कि सींगनखेड़ा कामझरा करामत नगर निवासी हेम सिंह का12 वर्षीय बेटा जितेंद्र शुक्रवार की दोपहर से गायब था। शाम के समय जंगल में स्थित एक पेड़ पर उसकी लाश लटकी हुई मिली थी। परिजन बेटे की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।