रामपुर

शर्मनाक: बेटी होने पर विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास, 11 ससुरालीजन पर रिपोर्ट

Connect News 24

Attempt to kill a married woman by burning her after having a daughter in Rampur

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


रामपुर में बेटी होने पर विवाहिता को ससुराल वालों ने डीजल डालकर जलाकर मारने का प्रयास किया। मायके आकर विवाहिता ने पति समेत 11 ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

गंज थाना क्षेत्र की जुम्मा कॉलोनी निवासी इकरा नूर का निकाह दो साल पहले बदायूं के शेखपुर वजीरगंज निवासी नूर हाशमी के साथ हुआ था। मायके वालों ने शादी में हैसियत के मुताबिक दहेज भी किया। सालभर तक सब ठीक ठाक रहा। शादी के एक साल बाद इकरा नूर ने बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वाले ताने देने लगे। 

आरोप है कि ससुराल वालों ने और दहेज की मांग शुरू कर दी। इसके लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। कुछ समय पहले ससुराल वालों ने घर में रखा डीजल डालकर विवाहिता को जलाने का प्रयास किया। इससे वह मामूली रूप से झुलस गई। वह किसी तरह बचकर मायके पहुंची और सारी घटना से अवगत कराया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने गंज थाने में पति समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button