शाहजहाँपुर

बेइज्जती का बदला: चांदनी की शादी कहीं और होने पर गुस्से में था तारिक, रंजिश का शिकार बना दावत से लौट रहा शुएब

Connect News 24

goons shot of young man in shahjahanpur Controversy over marriage to Chandni

बाइक से आए थे हमलावर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के मोहल्ला बाबूजई में शुएब (30) पर सरेराह फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके बीच की रंजिश भी स्पष्ट हो गई। परिजनों के मुताबिक, शुएब की पत्नी चांदनी की शादी पहले तारिक के भाई मुशरान से तय हुई थी। बाद में चांदनी के पिता ने शादी से इनकार करते हुए शुएब से शादी कर दी थी। 

इसी रंजिश में तारिक ने अपने मौसेरे भाई व दोस्त के साथ मिलकर जानलेवा हमले को अंजाम दिया। पंजाब के जिला गुरदासपुर के थाना बांटला के गांव कादियान निवासी शुएब अपने दादा लतीफ अहमद के इंतकाल के बाद 40वें में पत्नी चांदनी, मां जैनब और एक साल की बेटी तैयबा के साथ यहां आया था। 

रविवार की शाम को रिश्तेदार सगीर के बेटे अनवर के घर से दावत से लौटते समय बाइक सवार तीन लोगों ने उसकी कनपटी पर गोली मार दी थी। इस मामले में बाबूजई निवासी शुएब के चाचा सलीम अहमद ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने गौहरपुरा निवासी तारिक, बाबूजई निवासी गुफरान और हयातपुरा मोहल्ला निवासी नदीम को नामजद किया। 

सलीम ने पुलिस को बताया कि शुएब की पत्नी चांदनी का रिश्ता पहले तारिक के भाई मुशरान से तय हुआ था। चांदनी के परिजन ने वहां शादी से इन्कार करते हुए शुएब से निकाह कर दिया था। तभी से तारिक रंजिश मानते हुए बेइज्जती का बदला लेने की बात कहता था।

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button