शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मिर्जापुर में गंगा के साथ रामगंगा नदी में भी आया उफान, हाईवे पर चल रही नाव

Connect News 24

water level of Ganga river reached near the danger mark in Mirzapur

नाव से बाइक उतारते लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मिर्जापुर में गंगा की जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। गंगा के तटीय इलाकों के गांवों में पानी घुस गया है। गंगा से जलालाबाद-ढाईघाट, शमशाबाद स्टेट हाईवे पर अधिक पानी होने से आवागमन बाधित हो गया है। स्टेट हाईवे पर नाव चलने लगीं हैं। रामगंगा नदी का पानी भी गांवों के मुहाने तक पहुंच गया है।

जलालाबाद-ढाईघाट, शमशाबाद, सौरिख, बिधूना स्टेट हाईवे पर फर्रुखाबाद जिले की सीमा में ग्राम चौंरा के निकट चार नाव चल रहीं हैं। ये नाव फर्रुखाबाद प्रशासन ने जिले के बाढ़ पीड़ितों को आवागमन की सुविधा के लिए मुहैया कराई हैं। इन नावों से कलान तहसील के बाढ़ पीड़ितों को भी सुविधा मिल रही है।

प्रशासन बता रहे सामान्य स्थिति 

शाहजहांपुर जिले का प्रशासन जलमग्न ग्राम पंचायत पैलानी उत्तर, भरतपुर, पृथ्वीपुर-ढाई, गुटेटी उत्तर के लगभग दो दर्जन गांवों के जलमग्न हो जाने, ग्रामीणों के छतों पर रहने, पैलानी गांव के अंत्येष्टि स्थल और सड़कों पर शरण ले लेने के बाद भी स्थिति सामान्य बता रहा है। इन गांवों को जाने वाले रास्ते बाढ़ से कट गए हैं। गांवों में आई फ्लू, बुखार, चर्म रोग आदि के रोगियों को दवा भी नहीं मिल पा रही है। स्वास्थ्य विभाग सड़क किनारे के गांवों में मेडिकल कैंप लगाकर खानापूर्ति कर रहा है।

ये भी पढ़ें- तबाही मचाने लगी शारदा: पूरनपुर में नदी का रौद्र रूप देख कई गांवों में खलबली, सड़कों के ऊपर से बह रहा पानी

लगभग एक माह पहले इससे कम बाढ़ होने पर प्रशासन ने जलमग्न ग्राम आजाद नगर के 87 परिवारों को राशन किट वितरित कर पल्ला झाड़ लिया था। ग्राम पंचायत पैलानी उत्तर के मजरा इस्लामनगर, मस्जिद नगला, कटैला नगला, मोती नगला, बटन नगला, लोहार नगला, बांसखेड़ा, अभिचारपुर और पैलानी में ही सैकड़ों मजदूर परिवार भूख-प्यास से परेशान सरकारी मदद की राह देख रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button