तेजेंद्र हत्याकांड: पास में ही सो रही थी पत्नी… रात में कोई आया और पति का गला काटकर चला गया

घटनास्थल पर मृतक के परिजन, तेजेंद्र का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के बिल्सी के मोहल्ला नंबर आठ में रविवार रात तेजेंद्र की फरसे से गला काटकर हत्या के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि हत्या में किसी नजदीकी का हाथ हो सकता है। इसकी वजह अवैध संबंध भी हो सकते हैं। पुलिस कई पहलुओं पर छानबीन कर रही है। नजदीकियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि इस हत्याकांड का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
इस हत्याकांड में सबसे बड़ा सवाल यह है कि तेजेंद्र के पास में दूसरी चारपाई पर सो रही उनकी पत्नी मिथलेश और छोटी बेटी निधि को घटना के समय इसकी भनक क्यों नहीं लग सकी। दोनों की चारपाई की दूरी बहुत ज्यादा भी नहीं थी। फिर भी घटना का पता न चलना लोगों के गले नहीं उतर रहा है।
ये भी पढ़ें- दिल दहला देने वाली वारदात: बेटी को कंधे पर बैठाकर जा रहा था पिता, हमलावर आया और सिर में मार दी गोली
बताते हैं कि दोनों की चारपाई करीब एक मीटर के अंतर से पड़ी थीं। इस सवाल को लेकर न सिर्फ पुलिस, बल्कि मोहल्ले वाले भी हैरान हैं। कुछ लोगों का कहना है कि तेजेंद्र शारीरिक रूप से हष्टपुष्ट थे। अकेले या दो लोग उन्हें कब्जे में नहीं कर सकते थे। उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। मोहल्ले वालों से उसका व्यवहार काफी अच्छा था। इससे किसी रंजिश में हत्या की बात भी किसी के गले नहीं उतर रही।