बरेली

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: स्नातक-परास्नातक की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम संशोधित, नया शेड्यूल जारी

Connect News 24

Rohilkhand University revised schedule of graduate master main examination

रुहेलखंड विश्वविद्यालय

विस्तार

बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में चल रही स्नातक और परास्नातक के मुख्य परीक्षा कार्यक्रम को संशोधित किया गया है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के मुताबिक बीएड प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद यह संशोधन किया गया है।

जेईई बीएड प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमकॉम, एमएससी के मुख्य परीक्षा कार्यक्रम की तिथियों में फेरबदल किया गया है। संशोधित तिथियां रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं।

परीक्षा नियंत्रक ने कॉलेज प्रशासन को विद्यार्थियों को विषयवार परीक्षा की संशोधित तिथि की जानकारी देने और विद्यार्थियों को नई तिथि पर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने को कहा है, ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रोफेशनल कोर्स की मुख्य परीक्षाएं 17 जून से एक जुलाई तक होंगी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button