Rampur News: रजा लाईब्रेरी के लिए जारी हुआ 7.24 करोड़ का बजट
रामपुर। रजा लाइब्रेरी के लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने 7.24 करोड़ का बजट जारी किया है। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रस्ताव दिया था। उक्त बजट से रजा लाइब्रेरी का आधुनिकीकरण किया जाएगा।
सदर आकाश सक्सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर विश्व प्रसिद्ध रजा लाइब्रेरी के आधुनिकीकरण का प्रस्ताव रखा था। इस संबंध में प्रधानमंत्री ने केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों को आदेश दिए थे। इसके चलते बीती पांच जनवरी को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव मुग्धा सिन्हा ने रामपुर रजा लाइब्रेरी का जायजा लिया था। उक्त बजट में से पांच करोड़ रुपये से रजा लाइब्रेरी की ढांचागत सुविधाएं सुधारी जाएंगी। जिसमें रजा लाइब्रेरी के भवन की मरम्मत, फर्नीचर आदि शामिल हैं। इसके अलावा दो करोड़ रुपये रजा लाइब्रेरी के आधुनिकीकरण पर खर्च किए जाएंगे। 20 लाख रुपये सुविधाओं आदि पर खर्च किए जाएंगे। हाल ही में दिल्ली में लगे एक्सपो में रजा लाइब्रेरी की पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई गई थी।