Shahjahanpur News: चार साल की बच्ची पर पड़ोसी के कुत्ते ने किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 28 May 2023 12:34 AM IST

कुत्ते के हमले में घायल अंजू।
तिलहर। गांव रटा में पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने चार साल की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बच्ची को किसी तरह बचाया। शिकायत करने पर कुत्ते के मालिक ने बच्ची के परिजनों से गालीगलौज की। पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव रटा निवासी राजू की चार वर्षीय पुत्री अंजू शनिवार को घर के बाहर खेल रहे थी। तभी पड़ोसी सोनू के पालतू कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। चेहरे समेत कई जगह काट लिया। बच्ची के चीखने पर लोगों ने कुत्ते को भगाकर उसे बचाया। राजू ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि जब वह पड़ोसी से शिकायत करने गए तो वह गालीगलौज करते हुए हमलावर हो गया। पुलिस ने घायल बच्ची को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।