विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है आरएसएस : विशाल
बदायूं। शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर इकाई की बैठक में संघ कार्यों को गति प्रदान करने के लिए ग्राम पंचायत विस्तारक योजना की रूपरेखा तैयार की गई। विभाग प्रचारक विशाल ने बताया कि आरएसएस राष्ट्र सेवा व समाज सेवा के क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर 2025 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में संघ शाखा का विस्तार स्वयं सेवक करेंगे। संघ कार्य को गति प्रदान करने के लिए बदायूं विभाग की ओर से 14 से 24 सितंबर 2023 तक ग्राम पंचायत विस्तारक योजना के द्वारा 850 ग्राम पंचायतों तक संघ की शाखा पहुंचाने का लक्ष्य लिया गया है।
बताया कि आगामी कार्यक्रमों में अक्तूबर में कार्यकर्ताओं में दक्षता लाने के लिए प्राथमिक शिक्षा वर्ग का आयोजन दातागंज और बीआईएमटी कॉलेज में किया जाएगा। इस दौरान विभाग कार्यवाह सत्य प्रकाश मौर्य, नगर कार्यवाह अंकित शर्मा, नगर प्रचारक शिवम, देवांश शर्मा, कालिका प्रसाद गंगवार, आशीष शाक्य, धीरज पटेल आदि मौजूद रहे।